Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर: देशी बम के साथ 25 हजार इनामी बदमाश गिरफ्तार

फतेहपुर: देशी बम के साथ 25 हजार इनामी बदमाश गिरफ्तार

– इससे पूर्व की तीन अपराधिक घटनाओं था वांछित

फतेहपुर (हि.स.)। जिले में रविवार की दोपहर कुख्यात अपराधी व गैंगस्टर का वांछित 25 हजार रुपये का घोषित ईनामिया बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिसके पास से दो देशी जिन्दा बम व एक मोबाइल बरामद हुआ है।

आज अपराध नियत्रंण व आगामी विधानसभा चुनावों को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से थाना पुलिस द्वारा चलाई जा रही कार्यवाही के दौरान मुखबिर की जानकारी पर हथगाम थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर मुरारी निवासी गुफरान अहमद पुत्र मो. आकिल को पट्टीशाह सड़क पर पेट्रोलपंप के पास गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शातिर अपराधी इससे पहले भी तीन जघन्य अपराध कर चुका है। जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गैंगस्टर की कार्यवाही की गयी है। लेकिन वह गिरफ्तार नहीं किया जा सका। जिसकी गिरफ्तारी के लिए तमाम प्रयास के बाद पुलिस विभाग द्वारा 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। आज सघन जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर कुख्तात अपराधी गुफरान अहमद को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से 02 जिन्दा देशी बम व एक मोबाइल बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।

देवेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular