Wednesday, April 8, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर: दीपावली पर्व के मददेनजर खाद्य प्रतिष्ठानों पर खाद्य टीम ने मारा...

फतेहपुर: दीपावली पर्व के मददेनजर खाद्य प्रतिष्ठानों पर खाद्य टीम ने मारा छापा

-आधा दर्जन भरे नमूने, जांच रिपोर्ट के अनुसार होगी कार्यवाही

फतेहपुर(हि.स.)। जिले में शुक्रवार को दीपावली त्योहार में मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता बनाये रखने के उद्देश्य से मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने एक दर्जन मिष्ठान की दुकानों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता परखी और आधा दर्जन नमूने भर कर जांच के लिए भेजा। जांच रिपोर्ट आने के बात उचित कानूनी कार्यवाही की बात कही।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सीएल यादव के नेतृत्व में खाद्य औषधि प्रशासन की टीम द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्थित विभिन्न खाद्य दुकानदारों व मिष्ठान प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया और कई दुकानों में खाद्य पदार्थों ने नमूने भरे गये।

उन्होंने बताया कि मनीष सिंह खासमऊ खागा से दूध, छेदीलाल खागा से जलजीरा, प्रेमचन्द प्रतिष्ठान खागा से फ्रूट जैली कैंडी, विशाल स्वीट हाउस हुसेनगंज से एक छेना मिठाई, सूरज स्वीट रोटी चौराहे बिन्दकी से छेना मिठाई एवं महेश खजुहा बिन्दकी से दूध का कुल 06 नमूने संग्रहित कर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा गया।जांच के बाद एफएसएस एक्ट 2006 के अधीन विधिक कार्यवाही की जाएगी। जांच टीम में जांच अधिकारी एके सिंह,महेन्द्र कुमार यादव, रविशंकर कुशवाहा एवं रामबाबू उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular