Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर : दस वर्ष से अधूरे पड़े बिंदकी बाईपास को लेकर भाकियू...

फतेहपुर : दस वर्ष से अधूरे पड़े बिंदकी बाईपास को लेकर भाकियू ने जनान्दोलन की दी चेतावनी

-बैठक में तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग
फतेहपुर (हि.स.)। जिले में सोमवार को पिछले 10 वर्षों से अधूरे पड़े बिंदकी बाईपास को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने आक्रोश जताते हुए जिला प्रशासन की उदासीनता को जिम्मेदार ठहराते हुए वृहद जनान्दोलन करने की चेतावनी दी।

बिन्दकी नगर के तहसील परिसर में यूनियन की बैठक को सम्बोधित करते हुए  जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि यह अधूरा बाईपास महज 100 मीटर बनना शेष है लेकिन शासन-प्रशासन की अनदेखी तथा उदासीनता के चलते यह बाईपास पिछले दस वर्षों से नहीं बन पा रहा है, जिसके चलते बिन्दकी नगर में दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है, लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है और अक्सर दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ता है। 
उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट जिले में जनान्दोलन शुरू करेगा और जब तक अधूरा बाईपास बन नहीं जाता तब तक आंदोलन चलता रहेगा। 
उन्होंने कहा कि काशीराम कॉलोनी का भी मुद्दा पुराना है। कई बार अधिकारियों से कहा गया कि काशीराम कॉलोनी में जिन लोगों को कॉलोनी आवंटित हुई है उनकी गंभीरता से नगर पालिका परिषद द्वारा जांच होनी चाहिए। 
यूनियन के तहसील अध्यक्ष देवनारायण पटेल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार अहंकारी सरकार हो चुकी है पूरे देश का किसान चाहता है कि कृषि कानून वापस लिये जाएं लेकिन सरकार तीनों कृषि कानून वापस नहीं ले रही है। यह भी मुद्दा यूनियन की बैठकों की रणनीति का हिस्सा होगा और निर्णायक आन्दोलन होता

RELATED ARTICLES

Most Popular