Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर: तमंचा व चोरी की बाइकों समेत दो गिरफ्तार

फतेहपुर: तमंचा व चोरी की बाइकों समेत दो गिरफ्तार

– डीसीएम लूट कांड में दोनों बदमाशों की पुलिस को थी तलाश 

फतेहपुर (हि.स.)। जिले में शनिवार कोएक तमंचे व चोरी की दो बाइकों के साथ तो दो शातिर अपराधियों को पुलिस मुखबिर की सटीक सूचना पर गिरफ्तार करने में कामयाब रही। पुलिस ने दोनों बदमाशों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस को दोनों बदमाशों की एक डीसीएम लूट की घटना में भी तलाश थी। 

जानकारी के अनुसार, बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के नंदा पुर मोड़ के पास आज दोपहर बाद पुलिस ने एक तमंचा तथा चोरी की दो बाइक के साथ दो शातिर अपराधियों पंकज पटेल निवासी बंझोलवा कोतवाली बिंदकी व धनंजय सिंह निवासी तपनी थाना ललौली को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया। 
कोतवाली प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सटीक सूचना पर नंदापुर गांव स्थित मोड़ के पास पुलिस ने घेराबन्दी करके दो बदमाशों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। तलाशी में उनके पास से चोरी की दो बाइक और एक तमंचा, दो कारतूस बरामद किया है। पकड़े गए दोनों बदमाश पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश करने लगी तभी पुलिस ने दबोच लिया। उन्होंने बताया कि दोनों ही आरोपी ललौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिछले दिनों एक डीसीएम से हुई लूटपाट में भी आरोपी हैं जिसकी पुलिस छानबीन कर रही है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular