Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर: ट्रैक्टर ने किशोर को रौदा, मौत

फतेहपुर: ट्रैक्टर ने किशोर को रौदा, मौत

फ़तेहपुर (हि.स.)। जिले में बुधवार के मौरंग लदे ओवरलोड अनियंत्रित ट्रैक्टर से साइकिल सवार किशोर की कुचल कर मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

किशनपुर थाना क्षेत्र के जनन तारा गांव निवासी सेवक सोनकर का पुत्र दिलीप सोनकर(12) गांव के ही जूनियर विद्यालय में कक्षा छह का छात्र था। आज जब वह किशनपुर कस्बे से घर का सामान खरीदकर वापस आ रहे था तभी रास्ते में ट्रैक्टर से कुचलकर किशोर की मौत हो गयी। घटना की जानकारी पर पहुंचे परिजन छात्र दिलीप का शव देख शोक में डूब गये। परिजनों ने बताया कि आज सुबह आठ बजे दिलीप घर से किशनपुर कस्बे बाजार गया था। वहां से समान लेकर वह घर वापस लौट रहा था। जैसे ही दिलीप थाना क्षेत्र के गढ़ा मोड़ के समीप पहुंचा तभी संगोलीपुर मड़ैयन मोरंग खदान की ओर से तेज़ रफ़्तार ओवरलोड आ रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने दिलीप को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी कुचलकर मौत हो गई।

यह देख आसपास मौजूद राहगीर और ग्रामीणों ने ट्रैक्टर लेकर भाग रहे चालक का पीछा किया तो चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद नाराज ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को क्षतिग्रस्त कर दिया।

थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि नाबालिग किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ट्रैक्टर को थाने में खड़ा कराया गया है। मामले में विधिक कार्रवाई करते हुए चालक की तलाश की जा रही है।

देवेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular