Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर: जिलाधिकारी ने लगवाया कोविड सतर्कता टीका, टीकाकरण अभियान का किया शुभारंभ

फतेहपुर: जिलाधिकारी ने लगवाया कोविड सतर्कता टीका, टीकाकरण अभियान का किया शुभारंभ

-जिला अस्पताल पहुँची जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे, टीका लगवा कर अभियान को सफल बनाने की अपील

फतेहपुर (हि.स.)। जिले में मंगलवार को कोविड से बचाव व नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुरू किये जा रहे कोविड सतर्कता टीकाकरण अभियान का जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने टीका लगवा कर शुभारंभ किया। साथ ही लोगों से अभियान को सफल बनाने की अपील की है।

कोविड सतर्कता टीका लगवाने के बाद जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने कहा कि मैं अपूर्वा दुबे, जिलाधिकारी फतेहपुर कोविड-19 महामारी से बचाव व सतर्कता(precaution) टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए मेरे द्वारा आज सतर्कता टीका लगवाया गया है। मैं पूरी तरह से सुरक्षित और उत्साहित हूं।

जनपदवासियों से मैं अपील करती हूं कि द्वितीय डोज लगवाने के 09 माह बाद सतर्कता टीका अवश्य लगवाएं। कोविड सतर्कता टीकाकरण की शत-प्रतिशत सफलता के बाद ही कोरोना महामारी पर विजय हासिल की जा सकेगी।

देवेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular