फतेहपुर (हि.स.)। जिले में मंगलवार को जहरीली शराब मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। शेष तीन अन्य की तलाश की जा रही है। कुल पांच लोगों को जहरीली शराब कांड में दोषी पाया गया जिनके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करके पुलिस गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। विगत 12 मार्च को जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई जिसके बाद से हरकत में आई पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने जिले के कई थाना क्षेत्रों में अवैध शराब कारोबारियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया है। बताते चलें कि गाजीपुर थाना क्षेत्र के भोली गाँव में हुई विगत 12 मार्च को जहरीली शराब से हुई मौत के मामले का आज पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने खुलासा करते हुए पूरे घटनाक्रम के मास्टर माइंड सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस घटना में वांछित अन्य तीन लोग अब भी पुलिस के पकड़ से बाहर है।
पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि विगत 12 मार्च को गाजीपुर थाना क्षेत्र के भौली गाँव में अपमिश्रित शराब पीने से दो लोगों की मौत हुई थी थी जिसके बाद पुलिस ने पूरे घटनाक्रम में शामिल दो लोगों को आज गिरफ्तार किया है और इस पूरे मामले में पांच लोग चिन्हित किये गए हैं शेष लोगों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। वहीं इस मामले में आबकारी व पुलिस विभाग पर कार्रवाई करते हुए चार पुलिस कर्मियों को निलंबित किया जा चुका है।
फतेहपुर: जहरीली शराब के मामले में दो गिरफ्तार, तीन अभियुक्त फरार
RELATED ARTICLES
