Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर: जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट, छह घायल

फतेहपुर: जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट, छह घायल

फ़तेहपुर(हि.स.)। जिले में रविवार को काफी समय से चल रहे ज़मीनी विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद के दौरान महिलाओं समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराते हुए दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

हथगाम थाना क्षेत्र के शाहपीरपुर लाठी गांव के निवासी शिवभूषण और पड़ोसी धर्मराज के बीच काफी अरसे से जमीनी विवाद चल रहा है। भूमि विवाद को लेकर दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में एक पक्ष से फूलमती पत्नी शिवभूषण, सोमवती पुत्री शिवभूषण, दूसरे पक्ष से धर्मराज, सरला देवी पत्नी विनोद, रेखा देवी पत्नी धर्म सिंह, सुलेखा देवी पत्नी दिलीप घायल हो गए। पड़ोसियों ने बीच-बचाव करते हुए पुलिस को इसकी जानकारी दी। मारपीट में घायलों को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हथगाम पहुंचाया। दोनों पक्षों की शिकायत पर स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

थाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।

देवेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular