Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर: छेड़खानी करने पर युवक को पीट-पीट कर किया घायल, अस्पताल ले...

फतेहपुर: छेड़खानी करने पर युवक को पीट-पीट कर किया घायल, अस्पताल ले जाते मौत

-दोनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

फ़तेहपुर (हि.स.)। जिले में बुधवार को महिला से छेड़खानी कर रहे युवक की परिजनों ने लाठी डंडे से पीटकर लहूलुहान कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को नजदीक के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंची। जहां से हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस दौरान रास्ते मे युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पिता-पुत्र पर मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

चांदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला अपने घर की छत पर सो रही थी। वहीं उसका पति और बेटा घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे। भोरपहर करीब साढ़े तीन बजे पड़ोसी ओम सिंह (42) छत पर पहुंचा और सो रही महिला के साथ छेड़खानी करने लगा। नींद से जागी महिला के शोर मचाने पर उसका बेटा दौड़कर छत पर पहुंचा और ओम सिंह को पकड़ लिया। शोर सुनकर महिला का पति भी पहुंच गया। पिता-पुत्र ने ओम सिंह को लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमौली लेकर पहुंची। वहां डॉक्टर ने हालत नाजुक देख युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां मौजूद डॉक्टरों ने ओमसिंह को मृत घोषित कर दिया।

क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि मृतक के घर में किसी के न होने पर गांव के चौकीदार की तहरीर पर पिता-पुत्र के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

देवेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular