Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर: घर से जंगल के लिए निकले अधेड़ का शव बरामद

फतेहपुर: घर से जंगल के लिए निकले अधेड़ का शव बरामद

फतेहपुर(हि.स.)। जिले में बुधवार को घर से जंगल जाने की बात कहकर निकले अधेड़ का शव एक सपाट कुएं से बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

चांदपुर थाना क्षेत्र के बम्बूरिहापुर गांव के बाहर आज सुबह जंगल की ओर गए ग्रामीणों ने जंगल स्थित एक सपाट कुए के पास से गुजरे तो उन्हें दुर्गन्ध आई। जब ग्रामीणों ने कुएं में झांककर देखा तो एक शव दिखाई दिया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को बाहर निकलवाकर आसपास के ग्रामीणों से शिनाख्त कराई।

शव मिलने की जानकारी पर लापता पिता की तलाश में आये बेटे शैलेन्द्र सिंह पटेल ने मृतक की पहचान अपने पिता राजेन्द्र सिंह पटेल (55) निवासी बम्बूरिहापुर थाना चांदपुर के रूप में की है। बेटे ने बताया कि पिता दो दिन पहले घर से जंगल कबूतर पकड़ने जाने की बात कहकर घर से निकले थे।

क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि एक अधेड़ युवक का शव जंगल स्थित कुएं से बरामद हुआ है। शव को कब्जे में लेकर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसी के अनुरूप अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।

देवेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular