फतेहपुर (हि.स.)। जिले में मंगलवार को अचानक घर में लगी आग से गृहस्थी का हजारों का सामान आग में जलकर राख हो गया। आग इतनी विकराल थी कि जब तक आग बुझाने का प्रयास करते तब तक 5 बकरियों की झुलस कर मौत हो गयी और 4 बकरियां घायल हो गयी। पड़ोसियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया। जानकारी के अनुसार जहानाबाद थाना व कस्बा के मोहल्ला अंबेडकर नगर निवासी बाबूराम, पहलवान उर्फ राजकिशोर, मौजी लाल, रंजीत एक ही घर में अलग-अलग कमरों में परिवार सहित रहते हैं। जिनके घर में आज अचानक आग लग गयी। आग देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। जब तक लोग आग पर काबू पाते तब तक घर का हजारों का माल जलकर राख हो गया। पालतू बकरियों में 5 बकरियां जलकर मर गयी वहीं 4 बकरियां घायल हो गयी हैं।
आग की लपटें देख पड़ोसियों ने आग बुझाने के लिए बाल्टी लेकर दौड़ पड़े और नगर पंचायत को जानकारी दी। नगर पंचायत कर्मियों ने फौरन पानी का टैंकर मौके पर भेजा तब जाकर लोगों ने मिल कर आग बुझाया। आग की चपेट में बरबाद गृहस्थी से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैं।
क्षेत्रीय पुलिस बल और राजस्व विभाग तथा कारागार राज्य मंत्री जयकुमार सिंह के प्रतिनिधि मौके पर मौजूद रहे। राजस्व निरीक्षक ने बताया कि नुकसान का आकलन करके शीघ्र ही पीड़ित परिजनों को मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जायेगा।
फतेहपुर: घर में लगी आग, गृहस्थी का सामान खाक, 5 बकरियां मरी 4 झुलसकर घायल
RELATED ARTICLES
