– मॉडल गांव में महिला किसान दिवस का आयोजन
फतेहपुर (हि.स.)। जिले में शुक्रवार को महिला किसान दिवस का आयोजन किया, जिसमें मुख्य अतिथि के रुप मे मन्जूषा देवी पाल रही। मुख्य अतिथि के साथ सहभागी समन्वय अर्चना, कृषि विविधीकरण उर्मिला पटेल, माधुरी पाल को माडल गांव महिला मित्र कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

विकास खण्ड देवमई के माडल गांव धमौली में आयोजित महिला किसान दिवस पर वरिष्ठ गृह वैज्ञानिक डा० साधना वैश ने महिला सशक्तिकरण की आवश्यकता एवं दिये गये अधिकारों पर जानकारी दी। फसल सुरक्षा वैज्ञानिक डा० जगदीश किशोर द्वारा महिलाओं को अन्न भण्डारण, फसल सुरक्षा योगदान के महत्व की चर्चा की गयी। वैज्ञानिक डा० जितेन्द्र सिंह ने महिलाओं की कृषि विकास में भूमिका एवं महत्व पर जानकारी दी।
डा० अलका कटियार ने औषधीय पौधों का मानव जीवन में महत्व पर जानकारी दी। मुख्य अतिथि मन्जूषा पाल ने कहा कि हम चन्द्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय, कानपुर के कुलपति डा०डी० आर० सिंह को धन्यवाद देते है जिन्होंने हमारे गांव को माडल गांव के रुप में चयन किया तथा कृषि विज्ञान केन्द्र फतेहपुर का बहुत योगदान है जो निरन्तर गांव को माडल बनाने में प्रयासरत है।

कहा कि डा० साधना वैश जो निरन्तर गांव में आकर प्रेरित कर रही है। गांव में प्रदर्शन तिलहन किचेन गार्डेन के कराये गये है। सभी ग्रामवासी संकल्प लेते हैं कि हम अपने गांव माडल गांव बनाने में हर सहयोग देंगे।
