Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर : गोवंश लदे ट्रक को पुलिस ने पकड़ा, तीन तस्कर गिरफ्तार

फतेहपुर : गोवंश लदे ट्रक को पुलिस ने पकड़ा, तीन तस्कर गिरफ्तार

फतेहपुर (हि.स.)। जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास शनिवार तड़के गोवंश से लदे ट्रक को पुलिस ने पकड़ा है। मौके पर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना प्रभारी अनिरुद्ध द्विवेदी ने बताया कि आज तड़के कानपुर से बिहार जा रहे ट्रक को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पकड़ा है। पकड़े गये ट्रक में 25 गोवंश बरामद हुए हैं, जिनमें तीन गाय मृत मिली हैं। जिन्दा गोवंशों को रावतपुर गोशाला में भेज दिया गया है। पुलिस ने मौके पर तीन लोगों गिरफ्तार किया गया है। इनमें ड्राइवर फिरोज खान पुत्र महमूद निवासी सिकंदरा कानपुर तथा बिहार प्रांत निवासी कौशल कुमार व शिबू हैं। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular