फतेहपुर (हि.स.)। जिले में मंगलवार को खाना बनाते समय अचानक सिलेंडर में आग लग गयी। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते तब तक घर में रखे 20 हजार रुपये नकद सहित करीब एक लाख का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार के पास कोई भी सामान नहीं बचा।
जानकारी के अनुसार, औंग थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में सतेंद्र शुक्ला के आज सुबह खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लग गई। सिलेंडर में लगी आग को बुझाने में सतेंद्र शुक्ला की पत्नी सुधा शुक्ला, भतीजे पारस व रजत शुक्ला झुलस गए। सूचना पर औग थानाध्यक्ष केशव वर्मा घटनास्थल पहुंचे। आग से झुलसे लोगों को औंग के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। लोगों ने फायर ब्रिगेड को फोन किया जो एक घंटा विलंब से घटनास्थल पहुंची। लेकिन रास्ता सकरा होने की वजह से मौके तक नहीं पहुंच पाई। थानाध्यक्ष ने गैस सिलेंडर की आग न बुझती देख आसपास के आधा दर्जन मकानों को खाली कराया। 2 घंटे बाद गैस में लगी आग ग्रामीणों की मदद से बुझाई जा सकी।
पीड़ित मुखिया सतेन्द्र शुक्ला ने बताया कि आज सुबह मेरी पत्नी घर में खाना बना रही थी कि अचानक सिलेंडर में लग जाने से पूरी गृहस्थी बरबाद हो गई। 20 हजार रुपये नकद रखे थे जो उसी आग में जल गये हैं और घर का सारा सामान भी जल गया है।सब मिलाकर करीब एक लाख का नुकसान हो गया है। घर में कोई सामान नहीं बचा।
Submitted By: Edited By: Mohit Verma
फतेहपुर : गैस सिलेंडर से लगी आग, एक लाख का सामान स्वाहा
RELATED ARTICLES
