-पटेल प्रतिमा में सभी लोगों ने किया माल्यार्पण, पटेल जी के व्यक्तित्व व कृतित्व को किया याद
फतेहपुर (हि.स.)। गणतंत्र दिवस पर पटेल सेवा संस्थान की ओर से शहर के पटेल नगर चौराहा पर तिरंगा ध्वज फहराया गया। इस मौके पर राष्ट्रगान हुआ, इसके बाद सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
वक्ताओं ने आधुनिक भारत के निर्माण में सरदार वल्लभ भाई पटेल की अदम्य साहस को याद किया। उनके द्वारा 562 रियासतों को साम, दाम व दण्ड से भारत में विलय किया गया। यह उनकी बौद्धिक व कूटिनीतिज्ञ दक्षता का प्रतिफल था। इसीलिए उन्होंने राष्ट्र निर्माता के रूप में याद किया जाता है।
इस मौके पर पटेल सेवा संस्थान के अध्यक्ष लाल देवेन्द्र प्रताप पटेल, उपाध्यक्ष सतेन्द्र पटेल, मंत्री पुनीत वीर विक्रम उमराव, सदस्यव अधिवक्ता रमेश पटेल, पत्रकार देवेन्द्र पटेल, राम सिंह पटेल सभासद भानु पटेल सभासद पुष्पराज पटेल, रितिक पटेल रमन कुमार, महेंद्र सिंह, अरुण पटेल, पंकज पटेल समस्त पटेल सेवा संस्थान कार्यकारिणी सदस्य व अन्य सैकड़ों लोग उपस्थित है।
देवेन्द्र
