Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर: खेत की रखवाली करने गयी महिला से दुष्कर्म का प्रयास, मुकदमा...

फतेहपुर: खेत की रखवाली करने गयी महिला से दुष्कर्म का प्रयास, मुकदमा दर्ज

फतेहपुर (हि.स.)। जिले में बीती रात को खेत की रखवाली कर रही महिला के साथ गांव के कुछ लोग छेड़खानी का प्रयास किया। छेड़खानी में असफल होने पर कुल्हाड़ी से प्रहार करते हुए भाग गये। सोमवार को पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

किशनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला आधी रात अपने खेत की रखवाली करने गई थी। जहां गांव निवासी तीन लोगों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। असफल होने पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर फरार हो गए। जिनके विरुद्ध पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया।

थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती आधीरात एक महिला अपने खेत की रखवाली करने गई थी, जहां पहले से घात लगाए बैठे महोली का डेरा गांव निवासी पिंटू दुबे, गुलाब निषाद व एक अज्ञात व्यक्ति ने पिंटू दुबे के नलकूप के पास महिला को पकड़ लिया और जबरन दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। महिला का शोरगुल सुनकर आसपास खेत में रखवाली कर रहे लोगों की टॉर्च की लाइट पड़ते ही आरोपी कुल्हाड़ी से महिला के गले में प्रहार कर दिया। महिला ने हाथ लगा दिया, जिससे हाथ में गंभीर चोट आ गई। पीड़ित महिला की तहरीर पर किशनपुर पुलिस ने दो नामजद एक अज्ञात के विरुद्ध छेड़छाड़ व हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है

RELATED ARTICLES

Most Popular