Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर: क्षेत्र के विकास के लिए पांच करोड़ रुपये के बजट पर...

फतेहपुर: क्षेत्र के विकास के लिए पांच करोड़ रुपये के बजट पर लगी मुहर

– विजयीपुर विकास खण्ड परिसर में विकास के मुद्दे पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक

फतेहपुर(हि.स.)। जिले के विजयीपुर ब्लाक मुख्यालय में बुधवार को आयोजित क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में लगभग पांच करोड़ रुपये के प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई। जिसमें सड़कों के निर्माण, पेयजल, स्ट्रीट लाइट आदि पर फोकस किया गया।

ब्लाक प्रमुख नेहा त्रिवेदी की अध्यक्षता एवं खंड विकास अधिकारी गिरजा पांडेय के नेतृत्व में विजयीपुर ब्लाक के क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक हुई। जिसमें तालाब, रोड, नाली, स्ट्रीट लाइट, कच्चा मार्ग, पुलिया, नाला आदि अन्य विभिन्न विकास कार्यो के लिए लगभग पांच करोड़ के प्रस्ताव पर मुहर लगी। बैठक में विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव मांगे गए। मौजूद क्षेत्र पंचायत सदस्यों द्वारा लगभग पांच करोड़ के प्रस्ताव दिए गए।

ब्लाक प्रमुख नेहा त्रिवेदी ने कहा कि क्षेत्र का कोई भी गांव मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहे, इसका ईमानदारी से पूरा प्रयास किया जा रहा है। विकास खण्ड क्षेत्र में अच्छी सड़कें, शुद्ध पेयजल आदि की व्यवस्था के साथ लोगों के जीवनस्तर में सुधार हो, ऐसा प्रयास रहेगा।

ब्लाक प्रमुख नेहा त्रिवेदी के साथ खंड विकास अधिकारी गिरिजा पांडेय, गढ़ा जिला पंचायत सदस्य हिमान्शु त्रिपाठी, प्रतिनिधि ब्लाक प्रमुख आदित्य त्रिवेदी, भाजपा जिला अध्यक्ष आशीष मिश्रा, भोलई सिंह, रामराज सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष, अशोक त्रिपाठी, महेंद्र पटेल, रिंकू जयसवाल, हसवा ब्लाक प्रमुख विकास पासवान, मंजू शुक्ला, अश्वनी साहू, हीरालाल, अवधेश कुमार, अखिलेश कुमार मंजू देवी गुरुवल, सरोज मझगवां, सुनील गौतम टेनी, गोरे शिवपुरी, इंद्रजीत खखरेरू, रेखा महेडी, गोरे बरैंची, हरि भान असहट, अंकित सरौली, पुत्तन टेसाही, बबलू बबुल्लापुर, शिव प्रकाश सिठयानी के साथ सभी 70 सदस्य उपस्थित रहे।

देवेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular