Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर: कोटेदारों ने सिर-हाथ में काली पट्टी बांधकर राशन का वितरण किया

फतेहपुर: कोटेदारों ने सिर-हाथ में काली पट्टी बांधकर राशन का वितरण किया

-भाड़ा व कमीशन की मांग को लेकर राशन विक्रेताओं का अनोखा प्रदर्शन

फतेहपुर (हि.स.)। जिले में मंगलवार को सरकारी राशन विक्रेताओं ने भाड़ा व कमीशन की मांग के मुद्दे को लेकर हाथ व सिर पर काली पट्टी बांध कर उपभोक्ताओं को राशन बांट रहे हैं। उनकी मांग है कि 2001 से 2016 तक बकाया कमीशन व भाड़ा दिया जाय और भाड़ा बढ़ाकर 03 रुपये किया जाय।

मलवा विकासखंड के समस्त सरकारी राशन की दुकानों में आज से बंटने वाले राशन को विक्रेता सर एवं हाथ में काली पट्टी बांधकर उपभोक्ताओं को बांट रहे हैं।

विकासखंड मलवां के राशन विक्रेता संघ के अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि जो कमीशन 70 पैसे दिया जाता है उसको बढ़ाकर 03 रुपए किया जाए। 2001 से 2016 तक का भाड़ा एवं कमीशन एमडीएम सहित दिया जाए।

आरोप लगाते हुए कहा कि जिला खाद्य आपूर्ति विभाग से बार-बार कमीशन व भाड़ा मांगने के बाद सिर्फ कोरा आश्वासन दिया जाता रहा है। किसी भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। इन मुद्दों को लेकर आज से बंटने वाले राशन को हम सब राशन विक्रेता काली पट्टी बांधकर मांग दिवस के रूप में प्रदर्शन कर उपभोक्ताओं को राशन बांट रहे हैं।

इस आन्दोलन में राशन विक्रेता बड़ा हार राजकुमार सिंह, अभय पुर शिवराम सिंह, रावतपुर अशोक सिंह, गोधरौली पिंटू सिंह चौहान, बनियनखेड़ा जय सिंह, औंग मंजू मिश्रा एवं निहाल सिंह, आशापुर सुखलाल, शिवराजपुर अशोक कुमार, शाहजहांपुर सतीश उत्तम, मवैया महावीर, अलीपुर श्रीराम आदि ने काली पट्टी बांध कर अपनी सहभागिता निभाई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular