– भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की हुई बैठक
– हाईकमान के आदेश पर दिल्ली जाने को किसान तैयार
– सरकार द्वारा किसान आंदोलन को समाप्त करने के प्रयास पर जताई गई नाराजगी
फतेहपुर (हि.स.)। जिले में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की एक आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें किसान विरोधी सरकार से कृषि कानून वापस लेने की मांग की गई। बैठक में दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन का समर्थन किया गया। केंद्र सरकार द्वारा आंदोलन को समाप्त करने के प्रयास पर गहरी नाराजगी भी जताई गई। सरकार विरोधी नारे भी लगाए गए। बैठक में कहा गया कि यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व जिला अध्यक्ष दिल्ली गए हैं हाईकमान के नेताओं की बैठक के बाद जो निर्णय होगा। जिले में यूनियन के सदस्य दिल्ली जाएंगे या फिर जिले के विभिन्न स्थानों पर चक्का जाम करने का काम करेंगे।
आज अपराह्न भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की एक बैठक बिन्दकी नगर के समीप फरीदपुर मोड़ स्थित एसएस गार्डन परिसर में हुई। बैठक में कृषि कानून को काला कानून बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की गई। बैठक में मौजूद भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि हम सभी लोग दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन का समर्थन करते हैं और केंद्र सरकार द्वारा किसानों के आंदोलन को समाप्त करने का जो प्रयास किया गया है उसकी जितना भी निंदा की जाए कम है।
इस मौके पर यूनियन के तहसील अध्यक्ष देवनारायण पटेल ने कहा कि कि देश के ही किसानों ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का काम किया जिसके चलते नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने यही सरकार यही नरेंद्र मोदी अब किसानों का विरोध कर रहे हैं इसकी जितनी भी निंदा की जाए वह कम है निश्चित रूप से उनका यह अहंकार टूटेगा और आने वाले संघ समय में ना केंद्र में भाजपा की सरकार रहेगी और न ना ही नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे।
उन्होंने कहा कि उनके यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंह चौहान तथा जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह गौतम दिल्ली में चल रहे आंदोलन में गए हैं और निश्चित रूप से वहां पर राष्ट्रीय स्तर की बैठक में जो भी निर्णय लिया जाएगा। उसी के अनुरूप फतेहपुर जनपद के भी यूनियन के लोग काम करेंगे यदि आदेश होता है कि दिल्ली आंदोलन में शामिल हो तो यहां के सभी लोग दिल्ली पहुंचेंगे और यदि आदेश हुआ कि क्षेत्र में रहकर ही आंदोलन करें तो निश्चित रूप से जनपद के विभिन्न स्थानों पर चक्का जाम कर कृषि कानून का विरोध किया जाएगा और यह आंदोलन तब तक चलता रहेगा जब तक कि कृषि कानून वापस नहीं ले लिया जाता है।
इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के तहसील प्रचार मंत्री सुखीराम के अलावा भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के नेता अंगद सिंह, सुरेंद्र सिंह पटेल, ज्ञानेंद्र सिंह, बाबू सिंह, जय सिंह, मुन्ना सिंह, कप्तान जयनारायण, राजकुमारी देवी, रामसखी देवी, चंपा देवी, रोहित पटेल, मुकेश पटेल, मनी रामपाल, जयपाल, दिनेश बाबा, चंद्रपाल, बाबूलाल, अशोक कुमार, सचिन कुमार, राकेश कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
