Friday, March 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर : कृषि कानून पर जताया गया विरोध, वापस लेने की मांग

फतेहपुर : कृषि कानून पर जताया गया विरोध, वापस लेने की मांग

– ज्ञापन सौंप कर कृषि कानून वापस लेने की हुई मांग 

 – केंद्र व राज्य सरकार विरोधी गए लगाए गए जमकर नारे 
फतेहपुर (हि.स.)। कृषि कानूनों के विरोध में छात्र नेता की अगुवाई में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया गया। तहसीलदार को एक सूत्री ज्ञापन सौंप कर केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीनों कृषि कानूनों को काला कानून बताते हुए वापस लेने की मांग की गई। केंद्र व राज्य सरकार विरोधी जमकर नारेबाजी भी हुई। शुक्रवार को छात्र नेता ठाकुर सुधीर सिंह गौतम के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। 
सैकड़ों लोग ललौली चौराहे के समीप एक स्थान पर एकत्र हुए जहां से कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश गिहार, कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव अभिमन्यु सिंह की मौजूदगी में कृषि कानून के विरोध में केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हाथों में तख्तियां लेकर सैकड़ों लोग तहसील रोड होते हुए तहसील के मुख्य गेट में प्रवेश किया। तहसील परिसर में भी घूम-घूम कर जमकर नारेबाजी की गई। सभी लोग नारेबाजी करते हुए उप जिलाधिकारी के कार्यालय के सामने पहुंचे जहां भी कृषि कानून के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यालय में एसडीएम प्रियंका के ना मिलने पर तहसीलदार गणेश सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में केंद्र सरकार से कृषि कानून वापस लिए जाने की मांग की गई और चेतावनी दी गई कि यदि कृषि कानून वापस नहीं लिया जाता तो आंदोलन और तेज कर दिया जाएगा। इस मौके पर छात्र नेता ठाकुर सुधीर सिंह गौतम ने कहा कि कृषि कानून को वापस लिया जाए अन्यथा आंदोलन होते रहेंगे। आने वाले समय में आंदोलन और तेज कर दिया जाएंगा। 

इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला महासचिव दिनेश शुक्ल, आदर्श व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष मुनेंद्र तिवारी, सिजौली के पूर्व प्रधान देवेश सिंह, पूर्व प्रधान जगजीत सिंह, संदीप कुमार, ललित, विनय शर्मा, अनिल सिंह, आदर्श सिंह, अंशुल ठाकुर, हुसैन जौहरी, अमन सैनी, सूरत सिंह, राहुल सैनी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular