Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर : कृषि कानूनो को लेकर जताया गया विरोध, सरकार से वापस...

फतेहपुर : कृषि कानूनो को लेकर जताया गया विरोध, सरकार से वापस लेने की मांग

– दिव्यांग कल्याण सहायता समिति द्वारा पुलिस को दिया गया ज्ञापन

 – भारतीय किसान यूनियन के टिकैत गुट व राष्ट्रीयता वादी गुट द्वारा की गई पंचायत 
फतेहपुर (हि.स.)। देशव्यापी कृषि कानून के विरोध में जिले में कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित कर केंद्र सरकार से कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग की गई। 
शनिवार को हाईकमान के निर्देशानुसार भारतीय किसान यूनियन के लोगों ने कृषि कानूनों के विरोध में चक्का जाम तो नहीं किया लेकिन अलग-अलग स्थानों पर पंचायत कर कृषि कानून का जमकर विरोध किया गया। सरकार विरोधी नारे लगाकर तीनों कृषि कानूनों को काला कानून बताते हुए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की। 
नगर के तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट द्वारा एक पंचायत की गई जिसमें तीनों कृषि कानूनों को किसान विरोधी कानून बताते हुए केंद्र सरकार को भी किसान विरोधी बताया गया। जमकर कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई और तीनों कृषि कानून को वापस लेने की मांग भी की गई। 
इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, तहसील अध्यक्ष देवनारायण पटेल, तहसील प्रचार मंत्री सुखीराम खजुहा ब्लाक अध्यक्ष अंगद सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे। 
वहीं, दूसरी ओर कृषि कानूनों के विरोध में बिंदकी क्षेत्र के दरवेशपुर गांव के समीप भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयता वादी गुरुद्वारा एक पंचायत लगाई गई जिसमें कृषि कानून के खिलाफ जमकर नाराजगी जाहिर करते हुए किसान नेताओं ने केंद्र सरकार से कृषि कानून वापस लिए जाने की मांग की।
किसान यूनियन के नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार एक साजिश के तहत किसानों की खेती हथियाना चाहती हैं लेकिन केंद्र सरकार की यह मंसूबे और यह सपना पूरा नहीं होगा। हर हाल में केंद्र सरकार को कृषि कानून वापस लेना पड़ेगा वरना यह किसान सड़कों पर उतर कर ईट से ईट बजाने का काम करेगा। 
इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयता वादी गुट के प्रयागराज मंडल अध्यक्ष अशोक उत्तम, जिला अध्यक्ष रामसहाय पटेल, तहसील अध्यक्ष नवल सिंह पटेल, जिला प्रवक्ता दिनेश शुक्ला सहित तमाम लोग मौजूद रहे। 
वही, नगर के राजकीय बस स्टॉप परिसर में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद दिव्यांग कल्याण सहायता समिति के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार मिश्र उर्फ अष्टावक्र के नेतृत्व में पुलिस को एक ज्ञापन दिया गया जिसमें कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की गई। 
इस मौके पर अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद दिव्यांग कल्याण सहायता समिति के राकेश विश्वकर्मा, देवेंद्र कुमार, सुनील दुबे, अरुण शुक्ला, अर्चना विश्वकर्मा, आशा देवी तमाम लोग मौजूद रहे। तीनों ही स्थानों पर पुलिस बल लगा हुआ था ताकि पंचायत या ज्ञापन के दौरान संगठनों द्वारा कोई चक्का जाम न किया जा सके। हालांकि हाईकमान के निर्देशों के पालन करते हुए भारतीय किसान यूनियन के लोगों ने चक्का जाम का फैसला पहले ही वापस ले लिया

RELATED ARTICLES

Most Popular