Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर: कुएं से पानी भरने के विवाद में चले लाठी-डंडे, सात घायल

फतेहपुर: कुएं से पानी भरने के विवाद में चले लाठी-डंडे, सात घायल

फतेहपुर (हि.स.)। जिले में शुक्रवार को कुएं से पानी भरने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों से करीब एक दर्जन लोग लाठी-डंडे लेकर निकल आए और जमकर मारपीट हुई। इसमें दोनों पक्षों के सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गये, जिन्हें पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इस मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है।

खखरेडू थाना क्षेत्र के हकीमपुर खंतवा गांव निवासी परवेज आज सुबह पड़ोस के ही कुएं में पानी भरने गया था। जहां पर नफीस ने उसे पानी भरने से मना किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो शुरू हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे लेकर निकल आये। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले व ईंट पत्थर से हमला किया गया। मारपीट में परवेज की तरफ से परवेज, मंसूर, नवाबुन निशां व दूसरे पक्ष से नफीस, इशहाक, ऐहसान रुकसान बानो सहित कुल सात लोग घायल हो गये। गम्भीर चोट देखते हुए डॉक्टर ने सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।

क्षेत्राधिकारी खागा गया दत्त मिश्रा ने घटना की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों के लोगों की गिरफ्तारी करके कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular