फतेहपुर (हि.स.)। जिले में शनिवार को मोटेश्वर महादेव मंदिर परिसर में स्थित भगवान चित्रगुप्त जी के मंदिर में कलम दवात पूजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिला अध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव के नेतृत्व में कायस्थों के आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त जी का पूजन अर्चन किया गया। इसके बाद यजमान के रूप में विपुल श्रीवास्तव ने हवन पूजन किया। तो पुजारी के रूप में सुभाष श्रीवास्तव ने पूजन करवाया।
इस दौरान कायस्थ समाज के लोगों ने हवन पूजन किया और अपने आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त जी को याद करते हुए कहा कि हम लोग प्रार्थना करते है कि भगवान चित्रगुप्त जी कायस्थ समाज को शक्ति प्रदान करें कि वह अपनी कलम दवात के पूजन के उपरांत सच्चाई के मार्ग पर चलकर कायस्थों के नाम को गौरवान्वित कर सके।
इस दौरान अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिला अध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव ने कहा कि जनपद में संगठन चाहे जितनें चल रहे हो लेकिन जब बात आपसी सुख दुख की हो तो हम सबको एक होकर उसका सामना करना है।
इस दौरान जिला महामंत्री संजय लाला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ विवेक श्रीवास्तव, युवा अध्यक्ष अतुल श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष सुजीत सिन्हा, नरेंद्र कुमार, डॉक्टर ए के श्रीवास्तव, सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, शैलेंद्र कुमार, लक्ष्मी कांत श्रीवास्तव, शिव प्रकाश श्रीवास्तव, सूर्य प्रकाश श्रीवास्तव, अंकित कुमार श्रीवास्तव, चित्रांशी श्रीवास्तव, ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव, अशोक कुमार श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
