Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर: कानपुर के युवक का शव पेड़ पर लटकता मिला

फतेहपुर: कानपुर के युवक का शव पेड़ पर लटकता मिला

फतेहपुर (हि.स.)। जिले में शुक्रवार को एक युवक का शव आम के पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिला, तो ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतरवाया और शव की शिनाख्त कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत खजुहा कस्बे के समीप ईदगाह के पास एक अज्ञात युवक का शव आम के पेड़ में फांसी के फंदे पर लटका मिलने पर ग्रामीणों में हड़कम्प मच गया।
क्षेत्राधिकारी योगेन्द्र मलिक ने बताया कि युवक के पास मिले मोबाइल से जानकारी की तो पता चला कि युवक का नाम अनिल कुमार उम्र 28 वर्ष पुत्र राधेश्याम निवासी गणेशपुर थाना घाटमपुर जनपद कानपुर का रहने वाला है। युवक थाना कल्याणपुर क्षेत्र के चौडगरा कस्बे में अपने परिवार के अन्य सदस्यों से मिलने आया था और वहां से वापस अपने गांव गणेशपुर जा रहा था। लेकिन वह गणेशपुर गांव नहीं पहुंचा और उसका शव आज फांसी के फंदे पर लटका मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम जांच की जायेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular