-दर्शन कर चित्रकूट से कन्नौज कार से वापस जा जा रहे थे सगे भाई
-कन्नौज जनपद के सौरिख थाना क्षेत्र के सिहरोही गांव निवासी
फतेहपुर (हि.स.)। जिले में बुधवार को चित्रकूट से आ रही एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन धूं-धूं कर जलने लगी। कार में बैठे दो सगे भाईयों ने कूद कर अपनी जान बचाई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना में कोई अप्रिय घटना न होने पर राहत की सांस ली।
जाफरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत रावतपुर नहर पुल के पास आज सुबह चित्रकूट से कन्नौज जा रही एक कार में अचानक आग लग गयी। अचानक लगी आग से कार धूं-धूं कर जलने लगी। कार में बैठे कन्नौज जनपद के सौरिख थाना क्षेत्र के सिहरोही निवासी सगे भाई मनीष व अभय ने बताया कि वे दोनों दो दिन पूर्व चित्रकूट कामता मंदिर के दर्शन के लिए अपने गांव से निकले थे। एक दिन दर्शन करने के बाद आज तड़के दोनों भाई अपनी कार से अपने घर कन्नौज वापस जा रहे थे। तभी अचानक मेरी कार में आग लग गयी। आग इतनी तेज थी कि कूद कर भागने के सिवा कोई रास्ता नहीं था। किसी तरह जान बच पाई।
घटना की खबर पर ही पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन किसी के हताहत नहीं होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।
