-कार्यक्रम को सीएम योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय मंत्री करेंगे संबोधित
फतेहपुर (हि.स.)। जिले में गुरुवार को अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की जिला इकाई द्वारा आगामी 08 जनवरी को कानपुर जनपद में आयोजित होने वाले आगाज कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक कर रणनीति बनाई गई। बैठक में सभी ने कार्यकम को सफल बनाने का आह्वान किया।
कानपुर जनपद में आगामी 08 जनवरी को वैश्य समाज के द्वारा आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रम में जनपद की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए वैश्य समाज के लोगों की चौक में एक अहम् बैठक की गई। जिसमें 350 वाहनों के साथ एक विशाल काफिला कार्यक्रम में शामिल होने की रूपरेखा तैयार की गई। संयोजक राम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि समाज के सबसे बड़े आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ एवं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल समेत केंद्रीय मंत्री भी भाग लेंगे।
सह संयोजक व भाजपा नगर अध्यक्ष संजय मोदनवाल ने बताया कि कानपुर जनपद के रेलवे ग्राउंड निराला नगर में आयोजित होने वाले आगाज कार्यक्रम में जनपद के वैश्य समाज एवं व्यापारियों का 350 वाहनों का काफिला 08 जनवरी को शामिल होने के लिए प्रस्थान करेगा।
इस मौके पर नामित सभासद अरुण कुमार गुप्ता बहुआ, टीटू गुप्ता सह संयोजक, आयुष अग्रहरि, सोल्डी अग्रहरि, सतेन्द्र गुप्ता, कृष्ण गुप्ता, अमित शिवहरे, बाबी, अनुराग, राजू प्रसाद अग्रहरि आदि लोग मौजूद रहे।
देवेन्द्र
