Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर: आगजनी में मरी बच्चियों के परिजनों से मिली केन्द्रीय मंत्री साध्वी...

फतेहपुर: आगजनी में मरी बच्चियों के परिजनों से मिली केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन, किया सहयोग

-प्रदान की आर्थिक सहायता, सीएम आवास देने की प्रक्रिया पूर्ण करने का अधिकारियों को दिए निर्देश

फतेहपुर (हि.स.)। जिले में बुधवार को आगजनी से पीड़ित परिवार से केन्द्रीय मंत्री व जिले की सांसद साध्वी निरंजन ज्योति ने मिलकर ढांढ़स बंधाया और आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया। साथ ही सीएम आवास दिलान जाने के बाबत अधिकारियों को प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया।

अमौली विकास खंड के ग्राम अयोध्या का डेरा में विगत 25 अप्रैल को चिराग की चिंगारी से घर में लगी आग के कारण दो बच्चियों की झुलस कर मौत हो जाने की सूचना मिलने पर आज जिले की सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति गांव पहुंची और मृतक बच्चियों के परिजनों से मिलकर उन्हें ढाढ़स बंधाया। केंद्रीय राज्यमंत्री ने आर्थिक सहायता देकर परिवार को सीएम आवास देने की प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए।

भारत सरकार की उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण व ग्रामीण विकास राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति आज प्रातः अयोध्या का डेरा में लगी आग से मृत हुई दो बच्चियों के घर पहुंची। वहां की स्थिति व करुण क्रंदन देख साध्वी द्रवित हो उठीं। उनके माता-पिता को सांत्वना दिया। आर्थिक सहायता देते हुए उन्होने खंड विकास अधिकारी से वार्ता कर इस गरीब परिवार को मुख्यमंत्री आवास देने की प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए। अग्नि पीड़ित परिवार बहुत ही गरीब है इनको रहने व खाने के लिए कुछ नहीं बचा। मंत्री ने अपने कार्यालय के माध्यम से पर्याप्त मात्रा में कपड़े, बर्तन, खाद्य सामग्री भी भिजवाई और आगे भी मदद करने का भरोसा दिया।

देवेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular