Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर: अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 180 लीटर शराब...

फतेहपुर: अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 180 लीटर शराब के साथ 06 गिरफ्तार

– 17 कुंतल लहन को बरामद कर पुलिस ने किया नष्ट

फतेहपुर (हि.स.)। जिले में शुक्रवार को पुलिस व आबकारी की संयुक्त टीम ने अवैध कच्ची शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमार कर 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 180 लीटर शराब बरामद किया है और 17 कुंतल लहन को नष्ट किया है।

जानकारी के अनुसार, जहानाबाद थाना क्षेत्र के कंजरनडेरा मजरे नोनारा गांव में आज पुलिस व आबकारी की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर अवैध कच्ची शराब कारोबारियों के खिलाफ छापेमारी की कार्रवाई की है। छापेमारी की कार्रवाई में पुलिस ने अभियुक्त अनिल पुत्र मिश्रीलाल, रवि कुमार पुत्र परशुराम, सुरजन पुत्र भिक्खा कंजड, बुद्धा पुत्र सीआईडी, संजोग पुत्र गोरेलाल व सुमन पत्नी शिवराम को गिरफ्तार किया गया है। क्षेत्राधिकारी योगेन्द्र मलिक ने बताया कि पुलिस ने अभियुक्तों के पास से 18 पिपियों में 180 लीटर कच्ची अवैध शराब बरामद की है।

वहीं 17 कुंतल लहन को जब्त कर नष्ट किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आबकारी कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। जहानाबाद थानाध्यक्ष राकेश पाण्डेय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अमीरूद्दीन, चन्द्रदीप प्रसाद व कांस्टेबल सुरेश सिंह, कृष्ण पाल सिंह मंयक दीक्षित, रवीन्द्र यादव और आबकारी निरीक्षक राजीव माथुर, आबकारी कांस्टेबल अजहर हुसैन, संजयकुमार की संयुक्त टीम के नेतृत्व में सफलतापूर्वक छापेमारी की कार्रवाई की गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular