Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर: अवैध असलहा फैक्ट्री का खुलासा, 26 असहलों के साथ 02 गिरफ्तार

फतेहपुर: अवैध असलहा फैक्ट्री का खुलासा, 26 असहलों के साथ 02 गिरफ्तार

– 26 अवैध असलहे, 05 अर्धनिर्मित असलहे, असलहा बनाने का उपकरण बरामद

फतेहपुर (हि.स.)। जिले में शनिवार को पुलिस ने आगामी विधानसभा चुनाव सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक अवैध असलहा फैक्ट्री का खुलासा किया है। मुखबिर द्वारा दी जानकारी के आधार पर पुलिस द्वारा अचानक की गयी छापेमारी की कार्रवाई में 02 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। मौके से करीब दो दर्जन अवैध असलहे व उन्हें बनाने के उपकरण भी बरामद किये गये।

मलवां थाना क्षेत्र के पनई ईनायतपुर गांव के मोड़ पर स्थित खण्डहर व कबरिस्तान के बीच एक अवैध अवैध फैक्टरी संचालित की जा रही थी। मुखबिर से मिली सटीक जानकारी पर पुलिस को अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री पकड़ने में कामयाबी मिली है।

घटना का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आज तड़के मुखबिर की सूचना पर असलहा फैक्ट्री में छापेमारी की कार्रवाई की गयी है। मौके पर से अवैध असलहे बनाते दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कामयाबी हासिल की है।

बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त राहुल पटेल पुत्र स्व. दिनेश पटेल व अवनीश पाल पुत्र सुखराम पाल निवासी ग्राम पनई ईनायतपुर, थाना मलवां जनपद फतेहपुर निवासी हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। वहीं 26 निर्मित अवैध असलहा, 05 अर्धनिर्मित असलहा, जिन्दा व खोखा कारतूस व असलहा बनाने के उपकरण बरामद किये गये हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

देवेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular