Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर: अराजकतत्वों ने दुर्गा माता की पूर्ति की खंडित, ग्रामीणों में आक्रोश

फतेहपुर: अराजकतत्वों ने दुर्गा माता की पूर्ति की खंडित, ग्रामीणों में आक्रोश

– सूचना पर पहुंची पुलिस, ग्रामीणों से पूछताछ कर जांच में जुटी पुलिस

– बिन्दकी कोतवाली के बसंतीखेड़ा गांव के निबिहा माता मंदिर का मामला

फतेहपुर(हि.स.)। जिले में मंगलवार की बीती रात कुछ अराजकतत्वों ने निबिहा माता मंदिर के मां दुर्गा की मूर्ति को खंडित कर दिया। जिससे मामूली रूप से मूर्ति क्षतिग्रस्त हो गयी। सुबह जब गांव के लोग आमवस्या पर्व पर पूजा अर्चना के लिए आये तो मूर्ति को टूटी देख अन्य ग्रामीणों को बताया। घटना की जानकारी के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।

बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के बसंती खेड़ा गांव स्थित निबिहा माता का मंदिर स्थित मां दुर्गा देवी की प्रतिमा को बीती रात किसी अराजकतत्व द्वारा खंडित कर दिया गया। आज सुबह ग्रामीणों को जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। मौके पर भारी भीड़ लग गई।

सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार धीरेंद्र पाल सिंह तहसील प्रशासन के साथ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र श्रीवास्तव तथा सब्जेक्ट अदिति सिंह यादव भी पहुंचे। मामले में अफसरों व पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। इस बीच जानकारी होने पर बजरंग दल के हर्षित द्विवेदी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस से मिलकर पूरे मामले की छानबीन कर घटना में लिप्त अराजक तत्वों को शीघ्र गिरफ्तार करने की चेतावनी दी।

कोतवाल रवीन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि आज रात किसी अराजकतत्व ने बंसतीखेड़ा गांव स्थित निबिहा माता के मंदिर में डंडे से मां दुर्गा प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया है। प्रतिमा मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हुई है। जिसे मरम्मत किया जायेगा। मामले की छानबीन की जा रही है। शीघ्र ही माहौल खराब करने का प्रयास करने वाले अराजकतत्वों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

देवेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular