फतेहपुर (हि.स.)। जिले में रविवार को पुलिस ने अपहरण के बाद हत्या की घटना का खुलासा किया है। पुलिस द्वारा घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने अपहरण करने का कारण दुष्कर्म करने की नीयत कबूल किया है जो पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी पुष्टि हुई है। पुलिस ने आज मलवां थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव में किशोर के अपहरण के बाद हत्या के मामले में थाना क्षेत्र के ही पचभिटा गांव निवासी हत्यारे गोबिन्द सिंह उर्फ रामकिंकर पुत्र स्व. रामसिंह व मुमताज हुसैन उर्फ सोनू पुत्र अब्दुल रमजान को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। हत्यारों की निशानदेही पर गला घोट कर हत्या करने में प्रयुक्त अगौछा व एक मोबाईल भी बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने अपहरण के बाद हत्या की घटना का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस की जांच व साक्ष्यों के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों अभियुक्तों ने अपहरण व हत्या करने की घटना को कबूल किया है और फिरौती मांगने की बात सिर्फ पुलिस को गुमराह करने के लिए की गई थी जब असली मकसद अप्राकृतिक दुष्कर्म करना था।
बता चलें कि, मलवां थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव निवासी सुनील का पुत्र शिवाकांत(13) विगत 01 जून को घर से गायब हो गया था। परिजनों ने काफी खोजबीन किया जब पुत्र नहीं मिला तो 02 जून को थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए 04 टीमें गठित कर संदिग्ध लोगों के मोबाईल नम्बर सर्विलांस में लगाकर जांच शुरू की। विगत 04 जून को गांव के परशुराम के खेत में बने एक पुराने कुएं से किशोर का शव मिला था।
फतेहपुर: अपहरण के बाद हत्या की घटना का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
