-10 वर्ष से अधूरा पड़ा बाईपास, सत्ता पक्ष तथा विपक्ष दोनों कर रहे अनदेखी
फतेहपुर (हि.स.)। जिले के बिन्दकी नगर में पिछले दस साल से अधूरे पड़े बाईपास को लेकर व्यापार मण्डल ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र बनवाने की मांग की। महज 200 मीटर के अधूरे पड़े बिंदकी बाईपास को बनवाने के लिए आखिरकार व्यापारी संगठन सामने आया।
बताते चलें कि बिंदकी बाईपास का निर्माण 10 वर्ष पहले उस समय चालू हुआ था जब उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी की सरकार थी लेकिन थोड़ा बाईपास बनना रह गया था इसके बाद बहुजन समाज पार्टी की सरकार चली गई थी पूरे 5 वर्ष उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार रही थी लेकिन इस बाईपास को लेकर रंच मात्र भी काम नहीं कराया गया था। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई लोगों को आशा थी कि अब बाईपास बनेगा केवल मां ज्वाला देवी मंदिर के समीप एक स्थान पर रास्ते को टेढ़ा करके बाईपास उस स्थान पर पूरा कराया गया लेकिन कुंवरपुर रोड में फायर स्टेशन के समीप अभी भी 200 मीटर का बाईपास अधूरा पड़ा हुआ है जिसके चलते नगर के अंदर जाम लगता है लोगों को परेशानी होती है सत्ता में मौजूद भारतीय जनता पार्टी के विपक्ष में मौजूद पार्टी समाजवादी पार्टी, कांग्रेस पार्टी और बहुजन समाज पार्टी सहित नगर के समाज सेवी संगठन भी इस मामले में आने से कतराते है जिसको लेकर लोगों में गहरी नाराजगी का माहौल है। इसी समस्या को गंभीरता से लेते हुए आज आदर्श व्यापार मंडल ने इस समस्या को उठाया और आदर्श व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष मुनेंद्र कुमार तिवारी के नेतृत्व में संगठन के लोग तहसील परिसर पहुंचे और नायब तहसीलदार सिद्धांत कुमार सिंह को एक ज्ञापन सौंपा।
पज्ञापन के माध्यम से बिंदकी के अधूरा बाईपास को बनवाने की मांग की है। व्यापार मण्डल महामंत्री निरंजन श्रीवास्तव ने कहा कि अधूरे बाईपास के चलते नगर के अंदर जाम की समस्या से लोग आयेदिन दुर्घटनाओं की शिकार होते रहते हैं उसके बावजूद भी समस्या का हल हो सके।
इस मौके पर व्यापार मंडल के महामंत्री निरंजन श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष राजीव गुप्ता, संरक्षक डॉ हरिहर दत्त तिवारी, सत्येंद्र दीक्षित, अमित कुमार, प्रतिभा देवी, हुसैन जैदी, सैबल जेकब, रामप्रकाश परिहार, सुनील तिवारी, एडवोकेट सुरेश सिंह चौहान, एडवोकेट सुरेंद्र गुप्ता, भानु गुप्ता, अशोक सोनकर, ममता सिंह, राधा निषाद, शिवम विश्वकर्मा, पप्पू सिंह, अन्नू बेग सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
फतेहपुर: अधूरे बाईपास को बनवाने के लिए आदर्श व्यापार मंडल ने मांग उठाई
RELATED ARTICLES
