Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर: अग्निपथ योजना का विरोध विपक्ष का फ्रस्टेशन - दिनेश प्रताप सिंह

फतेहपुर: अग्निपथ योजना का विरोध विपक्ष का फ्रस्टेशन – दिनेश प्रताप सिंह

फतेहपुर (हि.स.)। जिले में शुक्रवार को योगी सरकार के कृषि निर्यात राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने उद्यान विभाग के राजकीय अलंकृत कंपनी बाग में स्थापित मिनी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस रोग रहित सब्जी पौधों की उत्पादन इकाई का लोकार्पण किया है।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश दोनों सरकारों की पहली प्राथमिकता किसानों की आय दोगुना करना है। सरकार लगातार इस ओर काम भी कर रही है। विरोधियों पर निशाना साधते हुए राज्य मंत्री ने कहा कि अग्निपथ योजना का विरोध विपक्ष का फ्रस्टेशन है क्योंकि पूरा विपक्ष मुद्दा विहीन हो चुका है जो सिर्फ जनता को गुमराह करने का काम कर रहा है।

उन्होंने कहा कि विरोधियों का धर्म होता है सकारात्मक विरोध करना जब सरकार का काम कर रही है तो फिर किस बात का विरोध किया जा रहा है। यह स्वस्थ लोकतंत्र के लिए अच्छी बात नहीं है।

देवेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular