Thursday, April 9, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफजलगंज थाना क्षेत्र में जारी है हत्याओं का दौर, डाग कारोबारी को...

फजलगंज थाना क्षेत्र में जारी है हत्याओं का दौर, डाग कारोबारी को मारी गई गोली

– एक माह में हुई छठवीं हत्या, नशेबाजी में हुआ था विवाद

कानपुर (हि.स.)। फजलगंज थाना क्षेत्र में हत्यायों का दौर जारी है और एक माह में छठवीं हत्या डॉग कारोबारी की हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम भेज दिया तो वहीं परिजनों ने इलाके बिल्लू व उसके साथी करन, विशु आदि पर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट लिखाई है।

दर्शनपुरवा में मन्नूलाल केदारनाथ का हाता निवासी प्रसादी लाल गुप्ता के चार बेटों में सबसे बड़ा 30 वर्षीय पवन डाग कारोबारी है और पालतू कुत्तों को खरीदने व बेचने का काम करता था। सोमवार को वह अपने घर से निकला था और रात करीब नौ बजे बंबा रोड पर हिमांचल टाकीज के पीछे सब्जी मंडी वाली गली में पानी की टंकी के पास पहुंचा था। यहीं पर नशेबाजी को लेकर उसका इलाके के बिल्लू व उसके साथियों से विवाद हो गया तो हमलावरों ने कारोबारी को गर्दन में गोली मार दी और फायर करते हुए भाग निकले। दहशत में आये इलाके के लोगों ने किसी प्रकार से परिजनों को सूचना दी, लेकिन तब तक पवन लहूलुहान होकर जमीन पर तड़पता रहा और किसी की हिम्मत उसे अस्पताल ले जाने की नहीं हुई। जानाकरी पर पहुंचे परिजनों ने घायल पवन को अस्पताल ले गये जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद एडीसीपी साउथ मनीष सोनकर, एसीपी बाबूपुरवा, एसीपी गोविदनगर भी पहुंचे। फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की जांच कराई गई तो वहां काफी खून फैला मिला।

पुलिस पर लापरवाही का लगाया आरोप

मृतक के परिवारवालों ने आरोप लगाया है कि जब वह मौके पर पहुंचे तो फजलगंज थाने की पुलिस पहले से मौजूद थी, लेकिन पुलिसकर्मियों ने पवन को अस्पताल ले जाने की कोशिश नहीं की। अगर तुरंत अस्पताल ले जाया जाता तो उसकी जान बच सकती थी। परिवारवालों ने बताया कि बंबा रोड पर रहने वाले बिल्लू व उसके साथियों से पहले भी विवाद हो चुका था। उन्होंने धमकी दी थी। डीसीपी साउथ रवीना त्यागी ने बताया कि परिजनों ने जिन आरोपितों के नाम बताए हैं, वह अपने घरों से फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। साथ ही लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी निकलवाई जा रही है।

एक माह में छठवीं हत्या से मची सनसनी

फजलगंज में एक माह में छठवीं हत्या हुई है। इससे पूर्व परचून कारोबारी, उसकी पत्नी और बेटे की निर्मम हत्या व लूटपाट हुई थी। यही नहीं, दर्शनपुरवा में ही पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या की गई थी। इससे पूर्व एक कारोबारी का अपहरण करके हत्या की गई थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular