Wednesday, March 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाप्लास्टिक को अब करो बाय बाय वर्ना भविष्य में होगी बड़ी हाय...

प्लास्टिक को अब करो बाय बाय वर्ना भविष्य में होगी बड़ी हाय हाय

मोहसिन
गोण्डा।
सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर रविवार को यहां प्लाग रन का आयोजन किया गया। जिसमें प्लास्टिक को बाय बाय करने का आवाहन किया गया। चेतावनी दी गई कि प्लास्टिक नहीं छोड़ी तो भविष्य ऐसा गर्म होगा कि हाय हाय मचेगी।
अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्र के निर्देशन में यह आयोजन किया गयाव जिसमे नगर पालिका कर्मचारियों के साथ विभिन्न संस्थाएं, स्कूली बच्चों के साथ पालिका के समस्त वार्डों के सफाई कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।
इस कार्यक्रम के दौरान नगर के विभिन्न वार्डों में तालाबों, गलियों, प्रमुख चौराहों आदि अनेक स्थानों पर प्लास्टिक कलेक्शन का कार्य किया गया। साथ ही साथ नागरिकों को यह संदेश दिया गया कि सिंगल यूज प्लास्टिक , थर्माकोल, पॉलिथीन इत्यादि का प्रयोग बंद करें। कपड़े से निर्मित कैरी बैग का ही प्रयोग करें।
वहीं नगर पालिका परिषद के टाउन हॉल में अधिकारी व कर्मचारियों के साथ स्कूल के बच्चो द्वारा पॉलिथीन एवं प्लास्टिक प्रतिबंध के विषय मैं जागरूक किया व सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सिंगल यूज प्लास्टिक को नगर से संजय कुमार मिश्रा अधिशासी अधिकारी , नितेश राठौर डीपीएम, संदीप तिवारी खाद्य एवं सफाई निरीक्षक , मो. शारिक , फराज अहमद स्वास्थ्य लिपिक मौजूद रहे। अविनाश सिंह इंकलाब फाउंडेशन, अभिषेक दुबे अध्यक्ष नेचर क्लब फाउंडेशन का सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

प्लास्टिक को अब करो बाय बाय वर्ना भविष्य में होगी बड़ी हाय हाय
RELATED ARTICLES

Most Popular