Thursday, March 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेश प्रो. हरिदत्त शर्मा को वर्ष-2021 का प्रदान किया गया विश्व भारती पुरस्कार

 प्रो. हरिदत्त शर्मा को वर्ष-2021 का प्रदान किया गया विश्व भारती पुरस्कार

उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान की ओर से बुधवार को आयोजित हुआ सम्मान समारोह

लखनऊ (हि.स.)। वर्ष 2021 का विश्व भारती पुरस्कार प्रयागराज के प्रो. हरिदत्त शर्मा को प्रदान किया गया है। पुरस्कार स्वरूप उन्हें पांच लाख एक हजार रुपये की धनराशि व प्रमाण पत्र दिए गए। उ.प्र. संस्कृत संस्थान की ओर से पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। लखनऊ के गोमती नगर स्थित बौद्ध संस्थान प्रेक्षागृह में आयोजित समारोह में उ.प्र. भाषा विभाग के प्रमुख सचिव जितेंद्र कुमार ने संस्कृति विद्वानों को पुरस्कार प्रदान किए।

इसके अलावा, प्रतापगढ़ के प्रो0 कमता प्रसाद त्रिपाठी ‘‘पीयूष’’ का महर्षि वाल्मीकि पुरस्कार दिया गया, जिसकी पुरस्कार राशि दो लाख एक हजार रुपये है। वहीं लखनऊ की डॉ. नवलता को महर्षि व्यास पुरस्कार प्रदान किया गया। वाराणसी के प्रो. धर्मदत्त चतुर्वेदी महर्षि नारद पुरस्कार मिला। एक लाख एक हजार रुपए के पांच विशिष्ट पुरस्कार दिए गए। इसके अलावा नामित कालीदास पुरस्कार, बाणभट्ट, पाणिनी पुरस्कार सहित अन्य पुरस्कार भी दिए गए। इस अवसर पर प्रदेश भर से आए संस्कृत विद्वान एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

शैलेंद्र

RELATED ARTICLES

Most Popular