Sunday, April 12, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाप्रो. रवींद्र पांडेय विश्वविद्यालय प्राचार्य परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित

प्रो. रवींद्र पांडेय विश्वविद्यालय प्राचार्य परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। श्री लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. रवीन्द्र कुमार पांडेय को डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विद्यालय के प्राचार्य परिषद का वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। यह जानकारी देते हुए कालेज के मीडिया प्रभारी डॉ. शैलेन्द्र नाथ मिश्र ने बताया कि परिषद के अन्य पदाधिकारियों में सर्व सम्मति से डॉ. कौशलेंद्र विक्रम मिश्र को अध्यक्ष, डॉ शुचिता पांडेय को कनिष्ठ उपाध्यक्ष/कोषाध्यक्ष, डॉ. दिनेश कुमार त्रिपाठी को मंत्री, डॉ आरएन सिंह को संयुक्त मंत्री और डॉ विनय सक्सेना को प्रांतीय प्रतिनिधि चुना गया। इसी के साथ डॉ. धर्मेन्द्र कुमार शुक्ल, डॉ. एसके वर्मा, डॉ. आलोक सिंह, डॉ. रमेश पाठक, डॉ. सीताराम सिंह और डॉ. प्रिया मुखर्जी कार्यकारणी सदस्य निर्वाचित हुए। डा. मिश्र ने बताया कि प्राचार्य परिषद के गठन से विश्वविद्यालय और महाविद्यालय के अंतः संवाद में मदद मिलेगी। इससे विश्वविद्यालय के उच्च शिक्षा विषयक विविध क्रियाकलापों को नई गति मिलेगी।
अपने निर्वाचन के उपरांत प्रो. रवीन्द्र कुमार पांडेय ने कहा कि प्राचार्य परिषद शैक्षिक उत्कृष्टता के लिए सतत काम करती रहेगी। सोमवार को गठन के उपरांत पदाधिकारियों के साथ प्राचार्य परिषद का प्रतिनिधिमंडल कुलपति से मिला। कुलपति ने प्राचार्य परिषद का स्वागत करते हुए हर संभव सहयोग और त्वरित समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। कालेज के मुख्य नियंता डा. जितेंद्र सिंह, शिक्षक संघ के मंत्री डा. मंशा राम वर्मा समेत सभी शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने प्राचार्य के निर्वाचन पर बधाई दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular