Monday, February 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेश प्रोस्टेट पर दूरबीन व लेजर से शल्य चिकित्सीय वर्कशाप : डॉ दिलीप...

 प्रोस्टेट पर दूरबीन व लेजर से शल्य चिकित्सीय वर्कशाप : डॉ दिलीप चौरसिया

प्रयागराज(हि.स.)। पौरुष ग्रन्थि पुरुषों में पाई जाने वाली ग्रन्थि कुछ लोगों में ज्यादा बढ़ जाने से बीमारी (बीपीएच) का रूप ले लेती है, जिससे मरीज को पेशाब में दिक्कतें होती हैं। इसके लिए 10 सितम्बर को स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में प्रोस्टेट पर आधुनिक तरीके दूरबीन विधि एवं लेजर द्वारा शल्य चिकित्सीय वर्कशाप का आयोजन किया जायेगा।

यह जानकारी यूरोलॉजिस्ट डॉ दिलीप चौरसिया ने शनिवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि प्रयागराज यूरोलॉजी सोसाइटी एवं मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के यूरोलॉजी विभाग द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इसका विषय है परम्परागत नवीनतम जिससे चीरे से शुरू करके आधुनिक तरीके दूरबीन विधि एवं लेजर द्वारा ऑपरेशन किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि प्रोस्टेट के मरीजों में 40 प्रतिशत लोगों को ऑपरेशन की आवश्यकता पड़ सकती है। इसका सीधा प्रसारण पीएमएसएसवाई बिल्डिंग में किया जायेगा।

इस वर्कशाप में देश के विभिन्न शहरों में आए हुए यूरोलॉजिस्ट शल्य क्रिया का प्रदर्शन करेंगे। जैसे डॉ मधुसूदन अग्रवाल (आगरा), डॉ अंशुमान अग्रवाल (दिल्ली), डॉ आशीष सैनी (दिल्ली), डॉ अनिल जैन (कानपुर), डॉ श्वेतांक मिश्रा (वाराणसी), डॉ पुनीत एवं डॉ जैन (लखनऊ) तथा डॉ आरसी गुप्ता एवं डॉ दिलीप चौरसिया (प्रयागराज) से रहेंगे। इस वर्कशाप में प्रदेश भर से आए यूरोलॉजिस्ट रहेंगे तथा अपने विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। उन्होंने अंत में कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य प्रदेश के विभिन्न शहरों से आए यूरोलॉजिस्ट के मार्गदर्शन तथा मेडिकल छात्रों को अध्ययन एवं मार्गदर्शन में सहायक होगा।

विद्या कान्त/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular