Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रोपर्टी के लिए छोटे भाई ने बड़े भाई को चाकुओं से गोद...

प्रोपर्टी के लिए छोटे भाई ने बड़े भाई को चाकुओं से गोद डाला, मौत, गिरफ्तार

गाजियाबाद(हि.स.)। दिल्ली से सटे साहिबाबाद के शाहीदनगर में भाई ने भाई की चाकुओं से वार करके नृशंस हत्या कर दी। भीड़ ने आरोपी को पुलिस ने पुलिस के हवाले कर दिया है। आरोपी नशे का आदि है। हत्या का कारण प्रोपर्टी के बंटवारे को लेकर विवाद बताया जा रहा है।

साहिबाबाद थाना प्रभारी नागेन्द्र चौबे ने बताया कि शहीद नगर में बंगाली होटल के पास सुलेमान व उसका छोटा भाई अमन रहते हैं। लंबे समय से दोनों के बीच प्रोपर्टी बंटवारे को लेकर भी विवाद चल रहा था। सुलेमान मजदूरी करता था जबकि आमान नशे का आदी है और आवारा किस्म का युवक है। उसने रविवार सुबह घर में सो रहे सुलेमान पर चाकुओं से ताबड़तोड़ से वार किया। जिससे सुलेमान की मौके पर ही मौत हो गई। सुलेमान की उम्र 25 साल है। उसके शरीर पर चाकुओं के 12 जख्म हैं। जबकि अमानुष से छोटा है। चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले वाले मौके पर इकट्ठा हो गए और आमान को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। दिनदहाड़े हुए हत्याकांड से शहीद नगर में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मृतक सुलेमान की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फरमान अली

RELATED ARTICLES

Most Popular