झांसी(हि.स.)। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि चार महीने पहले युवक जिस युवती को भगा ले गया था। उसी के साथ उसकी शादी की बात भी चल रही थी। लेकिन युवती के परिजन तैयार नहीं थे।
जानकारी के मुताबिक बिजौली के ग्राम डागरिया निवासी 20 वर्षीय रोहित नट चार माह पूर्व एक युवती से प्रेम प्रसंग के चलते उसे अपने साथ भगा ले गया था। डेढ़ माह पूर्व दोनों वापस आ गए थे। रोहित के परिजन शादी करने के लिए तैयार थे। लेकिन युवती के परिजन इनकार कर रहे थे। इसी दु:ख के चलते रोहित ने आज घर के बाहर टपरे में लगी बल्ली से रस्सी बांध कर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
महेश
