Tuesday, March 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रेमी से शौहर का कत्ल कराने वाली कातिल बेगम गिरफ्तार

प्रेमी से शौहर का कत्ल कराने वाली कातिल बेगम गिरफ्तार

बागपत (हि.स.)। एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही शौहर का कत्ल कर दिया। पुलिस ने हत्यारोपित महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर न्यायालय से जेल भेजा गया।

रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली यह वारदात बड़ौत कोतवाली क्षेत्र की है। यहां की एक बंद फैक्ट्री में पुलिस को अज्ञात युवक का शव मिला था। मृतक की पहचान कांशीराम कॉलोनी निवासी इमरान के रूप में हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू की तो हत्या का सच सामने आ गया। मृतक युवक की बेगम ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर शौहर का कत्ल करवाया था।

अपर पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने बताया कि मृतक इमरान की पत्नी का मोहल्ले के ही हाशिम से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन शौहर बीच में रोड़ा बना हुआ था। हाशिम ने प्रेमिका को पाने के लिए उसके शौहर को घर से बुलाकर पहले तो गर्दन काट दी और फिर पहचान छुपाने के लिए पत्थरों से उसका मुंह कुचल दिया। हत्या की वारदात को अंजाम तक पहुंचाने के बाद बेगम ने रोने का नाटक भी किया लेकिन पुलिस की जांच में दोनों पकड़े गए। पुलिस ने बेगम और उसके प्रेमी हासिम पुत्र अशरफ निवासी बड़ौत को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। दोनों के पास आलाकत्ल एक बलकटी, मोटरसाइकिल एक फोन बरामद किया है।

सचिन/दीपक/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular