Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रेमी युगल पहुंचा कोतवाली, परिजनों से बताया जान माल का खतरा

प्रेमी युगल पहुंचा कोतवाली, परिजनों से बताया जान माल का खतरा

मुरादाबाद(हि.स.)। रविवार रात में एक प्रेमी युगल ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से अपने परिजनों से जान माल का खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई। पुलिस दोनों की बात सुनीं और मामले में कार्रवाई की बात कही।

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक-युवती का प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों को चला तो परिजनों ने उनके मिलने पर पाबंदी लगा दी थी। प्रेमी युगल ने कोर्ट मैरिज कर जीवन भर साथ रहने का वादा किया हुआ हैं। शादी होने के बाद भी परिजनों से जान का खतरा होने पर प्रेमी युगल रविवार रात्रि में कोतवाली पहुंचा। प्रेमी युगल ने अपने परिजनों से जान माल का खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

निमित जायसवाल

RELATED ARTICLES

Most Popular