Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर कार में प्रेमिका से दुष्कर्म किया

प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर कार में प्रेमिका से दुष्कर्म किया

-पीड़ित ने एसपी और डीएम से लगाई न्याय की गुहार

जौनपुर (हि.स.)। नगर कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती को उसके प्रेमी ने कार में ले जाकर एक सुनसान स्थान पर दोस्त के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। पीड़ित युवती ने इस मामले में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी से लिखित शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।

शिकायती पत्र में युवती ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के एक डिग्री कॉलेज के पास कंप्यूटर सीखने जाती थी। वहीं पर उसका पदुमपुर निवासी एक युवक से प्रेम हो गया। युवती का आरोप है कि युवक ने शादी की बात कहकर उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। बीते दो दिन पहले मिलने के लिए प्रेमी ने उसे डिग्री कॉलेज के पास बुलाया। जब वह उससे मिलने पहुंची तो देखा कि स्कार्पियों कार लेकर वह और उसका दोस्त खड़ा हुआ है। वह कार में बैठकर चली गई। काफी दूर जाने के बाद कार को एक सूनसान इलाके में खड़ी करके प्रेमी जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर दोनों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। उसके बाद उसे बदहवास हालत में छोड़कर चले गए और कहा कि अगर किसी से बताया तो वे उसे जान से मार देंगे।

घर आने के बाद वह गुमशुम सी रहने लगी तो परिवार के लोगों ने पूछा तो खुद के साथ हुई हैवनियत की बात बताई तो घरवालों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

उन्होंने कोतवाली में लिखित तहरीर दी लेकिन पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद पीड़ित पुलिस अधीक्षक से मामले की जानकारी लिखित रूप से दिया और डीएम को भी पत्र भेजकर मदद की गुहार लगाई और दोनों आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई करने करने की मांग की।

विश्व प्रकाश/दीपक/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular