Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रेमी ने उजाड़ा प्रेमिका का सुहाग, पति को उतारा मौत के घाट

प्रेमी ने उजाड़ा प्रेमिका का सुहाग, पति को उतारा मौत के घाट

– प्रेमी को पत्नी से बात करते देख लिया था पति, हुई थी कहासुनी

– तीन हत्यारोपित गिरफ्तार, आलाकत्ल व मोटरसाइकिल बरामद

मीरजापुर (हि.स.)। प्रेम प्रसंग में आड़े आए पति की हत्या कर प्रेमी ने प्रेमिका का सुहाग उजाड़ दिया। गत चार नवंबर को प्रेमी ने दो साथियों के साथ मिलकर प्रेमिका के पति की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। प्रेमी के पकड़े जाने के बाद मंगलवार को मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने तीन हत्यारोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह ने मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में मीडिया से बताया कि कछवां थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुआ निवासी राजा पटेल (35) परिवार के जीविकोपार्जन के लिए जमुआ बाजार में ठेले पर अंडे की दुकान लगाता था। गत चार नवम्बर की रात दुकान बंद कर घर वापस लौट रहा था। उसी समय उस पर जानलेवा हमला हुआ था। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पति की मौत पर पत्नी सुमन देवी ने कछवां थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुरागरसी कर साक्ष्य जुटाया। सोमवार को कछवां पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने मुखबिर से मिली सूचना जरिए ओंकार पटेल (23) पुत्र राजबली पटेल, राहुल पटेल (23) पुत्र रामजी पटेल व अजय पटेल (25) पुत्र स्व. केशव पटेल निवासी जमुआ थाना कछवां को क्षेत्र से गिरफ्तार किया। साथ ही उनकी निशानदेही पर चाकू, बैट, बैट का टूटा हत्था व मोटरसाइकिल बरामद किया। पुलिस ने मोटरसाइकिल को सीज कर हत्यारोपितों को जेल भेज दिया।

एकतरफा था प्रेम, साथियों संग मिलकर बनाई हत्या की योजना

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार ओंकार पटेल ने बताया कि राजा पटेल की पत्नी सुमन से वह एकतरफा प्रेम करता था। कुछ दिन पहले राजा पटेल ने सुमन से बात करते हुए देख लिया था। इसे लेकर राजा पटेल के साथ कहासुनी हो गई थी। प्रेम प्रसंग में आड़े आ रहे राजा पटेल को रास्ते से हटाने के लिए योजना बनाई और साथी राहुल व अजय के साथ मिलकर राजा पटेल की हत्या कर दी।

कमलेश्वर शरण/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular