Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रेमी चचेरे ससुर ने की थी निधि की हत्या

प्रेमी चचेरे ससुर ने की थी निधि की हत्या

– दूसरी जगह शादी करने के खिलाफ वारदात को दिया अंजाम

झांसी(हि.स.)। थाना व कस्बा रक्सा में बीते रोज हुई हत्या की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृत महिला के प्रेमी चचेरे ससुर ने ही महिला की गला घोंटकर व चाकू से गला रेत कर हत्या की थी। वह महिला को दूसरी जगह शादी नहीं करने देना चाहता था। इसी के चलते उसने उसकी हत्या कर दी।

पुलिस लाइन में रविवार को आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान एसएसपी शिवहरि मीना ने खुलासा करते हुए बताया कि शनिवार की तड़के रक्सा थाना क्षेत्र में छत पर हुई महिला की गला रेत कर हत्या करने के आरोप में उसके चचेरे ससुर देवेंद्र सिंह राजपूत निवासी ग्राम बझेरा थाना चिरगांव को सिजवाह तिराहे से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया।

पुलिस कप्तान ने बताया कि चचेरे ससुर देवेंद्र के मृतका निधि के साथ पिछले दो साल से प्रेम या अवैध संबंध थे। उसे यह जानकारी मिल गई थी की निधि का 15 जून को कही और विवाह हो रहा है। यह बात उसे नागवार गुजरी इससे नाराज होकर घटना वाली रात देवेंद्र निधि के घर पहुंचा और उसे छत पर बात करने के बहाने बुलाकर गला रेत कर हत्या कर दी और फरार हो गया।

पुलिस कप्तान ने घटना के अनावरण में लगी चारों पुलिस टीमों को 25 हजार का पुरस्कार दिए जाने की घोषणा भी की है।

महेश

RELATED ARTICLES

Most Popular