Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रेमीयुगल ने ट्रेन के नीचे रख दी गर्दन, दोनों के सिर धड़...

प्रेमीयुगल ने ट्रेन के नीचे रख दी गर्दन, दोनों के सिर धड़ से अलग हुए

बांदा (हि.स.)। नगनेधी गांव के रेलवे ट्रैक पर शनिवार को एक युवक और युवती की लाश मिली। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों ने ट्रेन को आते देखकर अपनी गर्दन ट्रैक पर रख दी, जिनके ऊपर से ट्रेन गुजर गई। दोनों के सिर धड़ से अलग हो गए। मरने वाले युवक-युवती प्रेमी युगल बताए जा रहे। शादी के लिए जब परिवार के लोग राजी नहीं हुए तो दोनों ने खुदकुशी कर ली।

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि शनिवार सुबह सूचना मिली की नगनेधी गांव के रेलवे ट्रैक पर एक युवक और युवती की लाश पड़ी हुई है। इस पर पुलिस अधिकारी फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वाड के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने मृतकों की पहचान अशोक उर्फ बउवा यादव और लड़की की पहचान सरिता पुत्री अवधेश कहार के रूप में की है। दोनों गिरवां थाना क्षेत्र के रहूसत तेन्दुही गांव के बताए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में पता चहा है कि दोनों के बीच ढाई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वे शादी करना चाहते थे, लेकिन उनके घरवाले राजी नहीं थे। इसी बात से क्षुब्ध होकर प्रेमी युगल ने रेलवे ट्रैक पर गर्दन रखकर आत्मघाती कदम उठाया है। अभी दोनों परिजनों की ओर से किसी तरह की तहरीर नहीं मिली है। शवों को पोस्टमार्टम भेजा गया है, तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

अनिल/दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular