Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेश प्रेमिका को लेकर दोस्तों ने की राजदीप की हत्या, दो गिरफ्तार

 प्रेमिका को लेकर दोस्तों ने की राजदीप की हत्या, दो गिरफ्तार

मेरठ(हि.स.)। फलावदा थाना क्षेत्र के नंगला हरेरू गांव में कक्षा 11 के छात्र राजदीप की हत्या प्रेमिका के चक्कर में दोस्तों ने ही कर दी। इसके बाद दुर्घटना का रूप देकर राजदीप को अस्पताल लेकर भी गए। पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ करने में जुटी है।

नंगला हरेरू गांव निवासी कक्षा 11 के छात्र राजदीप की हत्या कर दी गई थी। उसका शव गांव के बाहर पड़ा मिला था। इसके बाद उसे कुछ लोग अस्पताल लेकर गए थे। पुलिस ने इस हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा किया है। राजदीप की हत्या की वजह कक्षा 11 की छात्रा है। वह राजदीप की प्रेमिका है और उसका सहपाठी आदित्य भी उससे एकतरफा प्यार करता था। आदित्य ने अपने दोस्त कपिल भाटी के साथ मिलकर राजदीप की हत्या का प्लान बनाया था। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 24 घंटे की पूछताछ के बाद आरोपितों ने हत्या की असली वजह बताई। आरोपित बार-बार अपने बयान बदल रहे हैं। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि राजदीप की प्रेमिका से आदित्य एकतरफा प्यार करता है। इसीलिए आदित्य ने राजदीप को मारने की साजिश रची। राजदीप ने आदित्य को बताया था कि छात्रा के पास मोबाइल नहीं है। राजदीप को मोबाइल लूट करने की बात कहकर नंगला हरेेरू-फलावदा मार्ग पर लेकर गए थे और वहां पर राजदीप की हत्या कर दी गई। बाद में दुर्घटना का नाटक कर उसे अस्पताल लेकर गए। एसएसपी ने बताया कि आरोपितों के पास मिले तमंचे के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular