Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रेमिका को घायल कर खुद को गोली से उड़ाया

प्रेमिका को घायल कर खुद को गोली से उड़ाया

आजमगढ (हि.स.)। जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लाटघाट में एक ढाबे पर उस वक्त सनसनी फैल गई जब अचानक लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनी। मौके पर जब लोग पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर सन्न रह गए। जहां सनकी प्रेमी ने किसी बात को लेकर पहले प्रेमिका को गोली मारकर घायल करने के बाद बाथरूम में खुद को गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का निवासी विशाल क्षेत्र के ही एक महाविद्यालय में बीटीसी का छात्र था। इसी काॅलेज में बीटीसी की छात्रा के साथ आज वह लाटघाट में स्थित एक ढाबे पर पहुंचा। जहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर तकरार हुई। इसके बाद सनकी प्रेमी विशाल ने अवैध असलहे से पहले प्रेमिका को गोली मारी फिर खुद को बाथरूम में बंद कर गोली से उड़ा लिया। इस घटना में प्रेमी विशाल की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल छात्रा को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस व फाॅरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक राहुल रूसिया ने बताया कि दोनों ने ढाबे पर पहले भोजन किया और फिर ढाबे पर ही एक किराए का कमरा लिया और उसमें चले गए। कुछ ही देर बाद कमरे से गोली चलने की आवाज आई। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने घायल छात्रा को अस्पताल भिजवाया वहीं बाथरूम में पडे़ शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । घटना की छानबीन की जा रही है।

राजीव

RELATED ARTICLES

Most Popular