Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रेमिकाओं का शौक पूरा करने वाले पांच लुटेरे गिरफ्तार

प्रेमिकाओं का शौक पूरा करने वाले पांच लुटेरे गिरफ्तार

कानपुर (हि.स.)। पनकी थाना और एसओजी की सयुंक्त टीम ने शुक्रवार को मोबाइल लूट करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया। ये लोग अपना और प्रेमिका का शौक पूरा करने के लिए लूट करते थे।

पुलिस उपायुक्त पश्चिम विजय ढुल ने शुक्रवार को यह बताया कि पनकी के सी ब्लाॅक एलआईजी निवासी अभय यादव, गोविन्द नगर थाना क्षेत्र के नरियो खेड़ा निवासी संदीप कुमार गौतम, इसी थाना क्षेत्र के नौरैया खेड़ा निवासी सुमित कुमार, कच्ची मड़ैया अंजनी पार्क के पास के रहने वाला बशी उर्फ भूपेन्द्र बंसल, दरगदिया पुरवा ई ब्लाॅक निवासी शिवा सरोज को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि ये लोग भाटिया तिराहा, कालपी रोड से दादा नगर, अर्मापुर स्टेट के सामने, विजय नगर चौराहा से अर्मापुर नरिया के बीच, आवास विकास कल्याणपुर के पास, गोवा गार्डन, आईआईटी के पास से गुजरने वाले लोगों अपना शिकार बनाते थे। पूछताछ में उन्होंने स्वीकारा है कि सबसे ज्यादा लूट इन्हीं क्षेत्रों में की है। मोबाइल लूटने के बाद इसे सस्ते दाम पर बेचकर अपना और प्रेमिका का शौक पूरा करते थे। पुलिस ने तलाशी के दौरान इनके पास से दो मोबाइल, दो मोटर साइकिल और अन्य चीजें बरामद हुई है। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया।

राम बहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular