Monday, April 13, 2026
Homeमनोरंजन प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच बेटे को रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंचीं मलाइका...

 प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच बेटे को रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंचीं मलाइका तो अरबाज ने फेरा मुंह

फिटनेस के साथ अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहने वाली छैयां-छैयां गर्ल मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों की वजह से सुर्खियों में हैं। हाल में सोशल मीडिया पर यह खबर वायरल हो रही थी कि मलाइका अर्जुन कपूर के बच्चे की मां बनने वाली हैं।

इसी बीच मलाइका एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। वे अपने बेटे अरहान खान को रिसीव करने के लिए वहां पहुंची थीं। वहीं उनके एक्स-हस्बैंड और अरहान के डैड अरबाज खान भी साथ वहां मौजूद थे। इस दौरान मलाइका ने व्हाइट शर्ट के साथ व्हाइट निक्कर पहनी हुई थीं। उनका यह कैजुअल अवतार सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

बेटे को रिसीव करने पहुंचे अरबाज खान भी कैजुअल लुक में थे। हालांकि, उनके चेहरे पर मुस्कान थी और वे काफी कूल नजर आ रहे थे, लेकिन उनका मलाइका से मुंह फेरकर चलना मीडिया के कैमरे में जरूर कैद हो गया। शायद मलाइका की प्रेग्नेंसी की खबरों ने अरबाज खान को अनकन्फर्टबेल कर दिया है।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिश्ते की तो दोनों ने साल 2019 में अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। दोनों को अक्सर कई मौकों पर साथ देखा जाता है। वहीं अब मलाइका की प्रेग्नेंसी के खबरों के बीच दोनों की शादी की खबर भी बॉलीवुड के आसमान पर घने बादलों की तरह छाई हुई है।

कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular